{"_id":"699abb9dff374f07f00cc5fc","slug":"student-preparing-for-neet-commits-suicide-in-raipur-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी: गले में फंदा लगाकर छत से लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी: गले में फंदा लगाकर छत से लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 22 Feb 2026 01:47 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:47 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। भांठागांव स्थित अवधपुरी इलाके में किराए के मकान में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। भांठागांव स्थित अवधपुरी इलाके में किराए के मकान में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार युवक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह पढ़ाई के सिलसिले में रायपुर में रह रहा था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उसने दो मंजिला इमारत से जीआई तार के सहारे छलांग लगाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी आसपास के लोगों को तब हुई जब युवक को फंदे पर लटका देखा गया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुरानीबस्ती थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस आत्महत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है, लेकिन अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। युवक के इस कदम के पीछे क्या कारण रहे, इसका पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ करेगी।
घटना के बाद इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो विशेषज्ञ की मदद लेना बेहद जरूरी है। समय पर परामर्श और संवाद कई दुखद घटनाओं को टाल सकता है।