फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   STF jawan killed in IED blast in Chhattisgarh Bijapur district

छत्तीसगढ़ः नक्सलियों के IED धमाके में एसटीएफ जवान की मौत

Sun, 07 Feb 2021 09:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 07 Feb 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
STF jawan killed in IED blast in Chhattisgarh Bijapur district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी फटने से विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के एक जवान की मृत्यु हो गई। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि तार्रेम थानाक्षेत्र मे पेड्डागेलूर गांव के समीप  शाम करीब साढ़े चार बजे यह घटना घटी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसटीएफ, कोबरा (सीआरपीएफ की विशेष इकाई) और जिला बल अभियान में शामिल थे। उन्होंने कहा कि रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर पेड्डागेलूर के पास अभियान के बाद जब गश्ती दल लौट रहा था तब कांस्टेबल मोहन नाग ने अनजाने में प्रेशर आईईडी पर पैर रख दिया और धमाका हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed