फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   State Vice President of BJP and former MP Madhusudan Yadav commented on Congress

Balod: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने PM आवास योजना पर कांग्रेस को घेरा, बोले- 15 मार्च को घेरेंगे विधानसभा

Sat, 11 Mar 2023 11:27 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 11:27 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपना राजजांश नहीं दिया है। जिसकी वजह से गरीब आवास से वंचित रह गए। इसके विरोध में 15 मार्च को विधानसभा घेरेंगे। 

विज्ञापन
State Vice President of BJP and former MP Madhusudan Yadav commented on Congress
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कांग्रेस पर किया तंज। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना के वंचित हितग्राहियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा का घेराव 15 मार्च को करने जा रही है। बालोद जिले के प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने आवास योजना के मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा आवंटित छत्तीसगढ़ को 4 वर्षों में 1600000 प्रधानमंत्री आवास जारी किए गए। लेकिन प्रदेश सरकार ने अपना राजवंश नहीं दिया और गरीबों को आवास योजना से वंचित रखा। उन्होंने बताया कि अकेले बालोद जिले में ही 22192 आवास को प्रदेश सरकार ने रोका है मधुसूदन यादव के साथ ही दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार वरिष्ठ नेता राकेश यादव यज्ञदत्त शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सर्वे की जरूरत क्या
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने बताया कि एक तरफ सरकार सर्वे कराने की बात कह रही है आखिर सर्वे कराने की जरूरत ही क्या है यहां पर तो जरूरतमंद हितग्राहियों की सूची बनी हुई है और आवास प्लस की सूची भी तैयार है वेटिंग लिस्ट की सूची भी तैयार है तो यहां के मुख्यमंत्री इस तरह की बयानबाजी करके केवल प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं परंतु प्रदेश की सरकार इन सब मसलों को लेकर सजग हो चली है उन्होंने कहा कि बालोद जिले भर के 6000 हितग्राही एवं कार्यकर्ता रायपुर जाएंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे प्रदेश सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि 19 लाख प्रदेश के बेरोजगारों के लिए भूपेश बघेल का यह बजट मुंह में जीरा के समान हैं 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट का कहीं कोई जिक्र नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 4 वर्ष बीत गए पर आम जनता व छत्तीसगढ़ के विकास पर ध्यान नहीं है। जन घोषणा पत्र में किए 36 घोषणाओं को पूरा करने का इस बजट में कहीं ध्यान नहीं दिया गया। 2 साल से बालोद जिले में केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिली है। परंतु यहां के विधायक अभी तक निर्णय नहीं कर पाए कि आखिर केंद्रीय विद्यालय खोलना कहां है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि वेद मुलाकात के दौरान बड़े-बड़े वादे कर यहां से मुख्यमंत्री गए थे। परंतु उन वादों पर अभी तक कोई अमल नहीं किया गया है जनता उम्मीद भरी निगाहों से अब भाजपा की ओर देख रही है। वहीं वरिष्ठ नेता राकेश यादव एवं यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार लोक लुभावनी बातें कर केवल जनता को गुमराह करना जानती है हर मसलों को केंद्र पर मरने वाली है सरकार है और इसके जाने का समय हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed