फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   State government approves Rs 14.34 crore for works of five irrigation schemes in Chhattisgarh

Chhattisgarh: राज्य शासन की ओर से पांच सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 14.34 करोड़ रुपये स्वीकृत

Thu, 16 Jan 2025 05:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 16 Jan 2025 05:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ शासन ने बस्तर जिले की पांच सिंचाई योजनाओं के विभिन्न कार्यों के लिए 14 करोड़ 34 लाख दो हजार रूपए स्वीकृत किए हैं।

विज्ञापन
State government approves Rs 14.34 crore for works of five irrigation schemes in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन ने बस्तर जिले की पांच सिंचाई योजनाओं के विभिन्न कार्यों के लिए 14 करोड़ 34 लाख दो हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखंड बस्तर के अंतर्गत ग्राम झारतराई के समीप इन्द्रावती नदी के दांयी तट पर तटरक्षण निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 81 लाख 23 हजार, ग्राम बालेंगा के समीप मारकण्डी नदी के बांयी तट पर तटरक्षण निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 81 लाख 23 हजार रूपए भी शामिल है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार ग्राम गुनपुर के समीप नारंगी नदी पर दांया ओर तटरक्षण कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 62 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। ग्राम कोटगढ़ मंदिर एनीकट कम, काजवे कोटगढ़ नाला पर निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 71 हजार रूपए और तारागांव जलाशय बांध के ऊपर मिट्टी कार्य, नवीन स्लूस, वेस्ट वियर कार्य एवं नहर लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 74 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed