फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   State Election Commissioner held a meeting for municipalities and three-tier panchayat elections in CG

CG News: नगर पालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली बैठक, जानें

Sun, 12 Jan 2025 06:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 12 Jan 2025 06:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय नवा रायपुर में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
State Election Commissioner held a meeting for municipalities and three-tier panchayat elections in CG
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय नवा रायपुर में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर (आर ओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ए आर ओ) की नियुक्ति को लेकर निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के लिए अलग-अलग  नियुक्ति की जाय। इसके साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया के लिए निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन निर्धारित तिथि 15 जनवरी को सुनिश्चित करने कहा गया। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी समय सीमा में करने निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


बैठक में चुनावों में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पर भी विस्तार से चर्चा हुई। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन ई व्ही एम से कराए जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा की एफ एल सी हेतु एक प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की जाए तथा इस कार्य हेतु आवश्यक कर्मचारी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि एफ एल सी कार्यक्रम की सूचना लिखित में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए तथा यह सुनिश्चित करें कि एफ एल सी की प्रक्रिया प्रतिदिन समय पर प्रारंभ हो एवं निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर ली जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि वर्ष 2014 के नगरीय निकाय आम निर्वाचन, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ईव्हीएम के माध्यम से संपन्न कराया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपयोग किए जाने वाले ईव्हीएम मल्टी वोट मल्टी पोस्ट प्रकार की है। उन्होंने कहा कि नवगठित जिलों को उनके पेरेंट जिलों से ईव्हीएम आवश्यकता अनुसार प्रदाय किया जाएगा।


राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों को आगामी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक के माध्यम से नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी जिला के निर्वाचन अधिकारियों ने बैठक में अपने-अपने जिलों की तैयारियों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया और कहा कि आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed