फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   stabbing once again in crowded Amarkantak Chowk Mangli Bazar area in Gaurela

GPM News: अमरकंटक चौक मंगली बाजार इलाके में एक बार फिर से हुई चाकूबाजी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Dec 2024 09:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Mon, 09 Dec 2024 09:36 PM IST
सार

गौरेला में भीड़-भाड़ वाले अमरकंटक चौक मंगली बाजार इलाके में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। साइकिल से घर जा रहे दाबेली दुकान संचालक के ऊपर पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की गई।
 

विज्ञापन
stabbing once again in crowded Amarkantak Chowk Mangli Bazar area in Gaurela
घायल युवक व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला में भीड़भाड़ वाले अमरकंटक चौक मंगली बाजार इलाके में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। साइकिल से घर जा रहे दाबेली दुकान संचालक के ऊपर पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की गई। घटना में युवक को गंभीर चोट आई है, जिसे तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई किये जाने की बात कह रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला बीते 24 नवंबर के है, जब गौरेला के कमानिया गेट के पास दाबेली की दुकान लगाने वाले गिरधारी सोनी और लवकुश सोनी दोनों भइयों का दाबेली खाने और पैसा न देने को लेकर उनका विवाद गौरेला के ही रहने वाले कान्हा नामदेव से हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गिरधारी और लवकुश सोनी दोनों भाइयों ने मिलकर कान्हा नामदेव पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने भी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद गिरधारी और लवकुश दोनों भाई जमानत पर जेल से छूट गए। 
विज्ञापन


इसके बाद कान्हा नामदेव लगातार दोनों भइयों से रंजिश रखता था और शाम को गौरेला के भीड़भाड़ वाले अमरकंटक चौक मंगली बाजार के पास साइकिल से घर की ओर जा रहे गिरधारी सोनी पर कान्हा नामदेव ने हमला कर दिया और गिरधारी के आंखों में अपनी उंगली घुसा दी, जिससे गिरधारी वहीं बैठ गया और आसपास के लोग बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ ही देर के बाद कान्हा नामदेव चाकू लेकर वहां पहुंचा और गिरधारी सोनी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग फिर दोनों की लड़ाई छुड़ाए और गंभीर हालत में गिरधारी सोनी को अस्पताल भेजा और कान्हा नामदेव को पुलिस के हवाले किया है। गिरधारी सोनी की हालत खतरे के बाहर है। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते चाकुओं से हमला  किया है। मामले में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं, बीते सात माह में यह तीसरी चाकूबाजी की घटना गौरेला थाना क्षेत्र में हुई है, जिससे लोगों में खासी नाराजगी भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed