फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sports officer didn't receive Minister's phone

खेल मंत्री ने अधिकारी को तीन बार किया फोन, अधिकारी ने नहीं उठाया

Sun, 06 Mar 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुर Updated Sun, 06 Mar 2016 10:52 PM IST
सार

  • जायजा लेने पहुंचे थे मंत्री
  • अधिकारी ने नहीं उठाया फोन
  • लगाई फटकार

विज्ञापन
Sports officer didn't receive Minister's phone
भईयालाल रजवाड़े

विस्तार

छत्तीसगढ़ के एक अधिकारी ने खेल एवं श्रम मंत्री भैयालाल रजवाड़े को एक घंटे तक इंतजार करवा दिया। मंत्री लगातार फोन करवाते रह गए लेकिन अधिकारी ने उनके फोन रिसीव करने की जहमत नहीं उठाई। आखिरकार अंत में नाराज होकर मंत्री को अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश देने पड़े।
विज्ञापन


रजवाड़े ने एस्ट्रोटर्फ और खेल मैदान के विकास समेत अन्य जानकारियों के लिए जिला खेल अधिकारी को एसडीएम से तीन बार फोन करवाया लेकिन अधिकारी ने मोबाइल रिसीव नहीं किया। एक घंटे बाद जब खेल अधिकारी मंत्री के पास पहुंचे तो मंत्री ने उन्हें जमकर फटकारा और पूछा कि खेल विभाग की हालत इतनी खराब क्यों है।
विज्ञापन


दरअसल, रजवाड़े सुबह करीब साढ़े दस बजे छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे। इस दौरान वहां पहले से ही एसडीएम क्यूए खान समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कुछ देर बाद वहां महापौर किशोर राय सभापति अशोक विधानी के साथ पहुंचे। इन लोगों ने खेल विभाग में दुर्व्यवस्था की शिकायत की थी। जब इस मामले की पूछताछ शुरू हुई तो पता चला की संबंधित खेल अधिकारी ही वहां नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed