{"_id":"6571d672daa20a048d04e497","slug":"speeding-bike-driver-collides-with-bridge-in-gaurela-pendra-marwahi-condition-critical-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: गौरेला पेंड्रा मरवाही में पुल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: गौरेला पेंड्रा मरवाही में पुल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की हालत गंभीर
Thu, 07 Dec 2023 07:59 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 07 Dec 2023 07:59 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची खोडरी चौकी पुलिस घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कारीआम खोडरी मुख्यमार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बेलपत गांव के पास बैगान नाला के पास हुआ है। हादसे के दौरान बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी और बाइक सवार व्यक्ति को चेहरे में गंभीर चोट आई, जिसकी वजह से बाइक सवार काफी समय तक मौके पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही खोडरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ सोशल मीडिया में अज्ञात व्यक्ति की पतासाजी करने की अपील की। पुलिस नेबाइक के नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन