फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Special Dussehra in Kondagaon: Three effigies of Ravana, Meghnath and Kumbhakaran burnt

कोंडागांव में इस बार विशेष दशहरा: रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के तीन पुतलों का दहन

Thu, 02 Oct 2025 03:06 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 02 Oct 2025 03:06 PM IST
सार

 इस वर्ष कोंडागांव में दशहरा का आयोजन विशेष होगा। शीतला मंदिर सेवा समिति के अनुसार, स्टेडियम ग्राउंड में इस बार एक नहीं बल्कि तीन पुतलों– रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का दहन किया जाएगा।

विज्ञापन
Special Dussehra in Kondagaon: Three effigies of Ravana, Meghnath and Kumbhakaran burnt
कोंडागांव में इस बार विशेष दशहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ जिले में विजयादशमी पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष कोंडागांव में दशहरा का आयोजन विशेष होगा। शीतला मंदिर सेवा समिति के अनुसार, स्टेडियम ग्राउंड में इस बार एक नहीं बल्कि तीन पुतलों – रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन


अब तक यहां परंपरागत रूप से केवल रावण का पुतला दहन किया जाता था, लेकिन इस बार समिति ने आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए तीन पुतलों के दहन का निर्णय लिया है। समिति के पदाधिकारी बताते हैं कि यह कदम दशहरा पर्व के बुराई पर अच्छाई की विजय संदेश को और प्रभावशाली बनाने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन


आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन और समिति मिलकर तैयारियां कर रहे हैं। अन्य कार्यक्रमों में झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आतिशबाजी भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम 2 अक्टूबर, गुरुवार को आयोजित होगा। शाम में पुतला दहन मुख्य आकर्षण होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इस बार कोंडागांव का दशहरा ऐतिहासिक और अनोखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed