{"_id":"699ab87d9e681466cd079a4f","slug":"special-campaign-against-warrants-in-raipur-north-zone-58-absconding-accused-sent-to-jail-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर नॉर्थ जोन में वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 58 फरार आरोपी जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर नॉर्थ जोन में वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 58 फरार आरोपी जेल भेजे गए
Sun, 22 Feb 2026 01:34 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:34 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के नॉर्थ जोन में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने सघन विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। कॉम्बिंग गश्त और ताबड़तोड़ दबिश के दौरान कुल 58 वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंट तामील कराया गया और उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के नॉर्थ जोन में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने सघन विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। कॉम्बिंग गश्त और ताबड़तोड़ दबिश के दौरान कुल 58 वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंट तामील कराया गया और उन्हें जेल भेजा गया।
यह अभियान पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी और खम्हारडीह क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
थानावार कार्रवाई
अभियान का कुल परिणाम

- थाना खमतराई – 16 स्थायी वारंट, 9 गिरफ्तारी वारंट
- थाना उरला – 2 स्थायी वारंट, 9 गिरफ्तारी वारंट
- थाना गुढ़ियारी – 3 स्थायी वारंट, 3 गिरफ्तारी वारंट
- थाना पण्डरी – 1 स्थायी वारंट, 4 गिरफ्तारी वारंट
- थाना खम्हारडीह – 1 स्थायी वारंट, 8 गिरफ्तारी वारंट
अभियान का कुल परिणाम
- तामील स्थायी वारंट – 24
- तामील गिरफ्तारी वारंट – 34
- कुल कार्रवाई – 58 वारंटी गिरफ्तार