{"_id":"64d79dc3aa36da3e4f056bfa","slug":"special-camp-tomorrow-to-add-name-in-voter-list-in-chhattisgarh-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कल विशेष शिविर, ऑनलाइन भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें कब तक है लास्ट डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कल विशेष शिविर, ऑनलाइन भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें कब तक है लास्ट डेट
Sat, 12 Aug 2023 08:27 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 12 Aug 2023 08:27 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कुछ महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए शिविर लगाया जा रहा है। कल 13 अगस्त मतदान केंद्रों में शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 19-20 अगस्त को भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कुछ महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए शिविर लगाया जा रहा है। कल 13 अगस्त मतदान केंद्रों में शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 19-20 अगस्त को भी आयोजित किया जाएगा। 31अगस्त तक नाम जोड़े जाने, विलोपित करने और संशोधन के लिए दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
प्रदेश में वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। इसके तहत बीते 2 अगस्त को मतदाता सूची का पहला प्रकाशन हो चुका है। यह मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर देख सकते हैं। साथ ही इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड और एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर दी जा चुकी है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप और वोटर सर्विस पोर्टल की सुविधा दी गई है। बीएलओ की ओर से फॉर्म भरने के लिए मतदान केन्द्रों में बीएलओ एप का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीते 2 अगस्त को मतदाता सूची के पहला प्रकाशन के साथ ही इसके विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है। 1 अक्टूबर को मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाने फॉर्म-6 प्राप्त किए जाने की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 और किसी प्रकार के संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भी लिया जाना शुरू हो गया है। ये आवेदन 31 अगस्त तक लिए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12, 13 अगस्त और 19, 20 अगस्त को राज्य के सभी 24 हजार 109 मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यालयीन समय में जाकर जुड़वाएं नाम
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि विशेष शिविर तारीखों को राज्य भर में सभी मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल अधिकारियों और अभिहित अधिकारियों को आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। शनिवार और रविवार को अधिकांश संस्थानों में अवकाश रहता है, इसलिए जो भी नागरिक अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं वे कार्यालयीन समयावधि में बूथ जाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी की सहायता से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पुनरीक्षण के दौरान सभी जिलों और विधानसभाओं में सघन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस दौरान छूटे हुए युवा, नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों को अधिक से अधिक जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से पुनरीक्षण में अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप या फिर वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in के माध्यम से करने की अपील की है।