{"_id":"64c0e909cb232a76bf03c2a5","slug":"sp-workers-protest-against-central-government-in-raipur-due-to-manipur-violence-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर हिंसा : रायपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर हिंसा : रायपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
Wed, 26 Jul 2023 03:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 26 Jul 2023 03:09 PM IST
सार
मणिपुर में महिलाओं के ऊपर हुए अत्याचार से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं मणिपुर की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में हो रहे हिंसा और अत्याचार को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। मणिपुर में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महिलाओं को निर्वस्त्र कर अपमान किया जा रहा है। फिर, भी वहां की सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। समाजवादी पार्टी के नेता बृजेश चौरसिया के नेतृत्व में उरला चौक रायपुर में भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया और पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी, झूठी और जुमलेबाज सरकार है। समाजवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पुतला फूंका है। वहीं, उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि मणिपुर की सरकार को बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार की जांच कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिससे इस प्रकार की हरकत दोबारा किसी और राज्य में न हो।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी के नेता बृजेश चौरसिया के नेतृत्व में कैफ मंजूर, शानदार हैदर, चंद्र शेखर सिंह, राधेश्याम गौड़, गिरधारी लाल देवांगन और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन मं शामिल रहे।
विज्ञापन