फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   SP caught couple doing stunt by making their girlfriend sit on tank of bike in Jashpur

CG: प्रेमिका को बाइक की टंकी पर बिठाकर फिल्मी अंदाज में स्टंट कर रहा था युवक, एसपी ने पकड़ा; देखें वीडियो

Fri, 10 May 2024 07:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 10 May 2024 07:20 PM IST
सार

कटनी-गुमला नेशनल हाईवे पर एक प्रेमी जोड़े का बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को कुनकुरी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने अपने कैमरे में कैद किया है। 
 

विज्ञापन
SP caught couple doing stunt by making their girlfriend sit on tank of bike in Jashpur
स्टंट करने वाले युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह अपने रूटीन दौरे पर कुनकुरी से जिला मुख्यालय लौट रहे थे। कटनी-गुमला नेशनल हाईवे पर उन्होंने एक बाइक पर स्टंट करते हुए प्रेमी जोड़े को देखा। जिसे उन्होंने कैमरे में कैद किया। कुनकुरी पुलिस ने खतरनाक ढंग से बाइक चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना भी लगाया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, प्रेमी युवक और युवती दोनों झारखंड के सिमडेगा जिले के रहनेवाले हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। स्पोर्ट्स बाइक से दोनों कुनकुरी के पास मयाली डेम घूमने आए थे। लौटते समय प्रेमिका ने फिल्मी अंदाज में पेट्रोल टंकी पर बैठकर स्टंट करने को कहा। प्रेमी विनय साय स्टंट करते हुए आ रहा था, तभी सामने से एसपी जशपुर शशिमोहन सिंह की नजर इन पर पड़ी। उन्होंने गाड़ी रोकी और कुनकुरी पुलिस को बुलाकर कार्रवाई करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुनकुरी थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ने बताया कि स्टंटबाजी कर रहे दोनों युवक-युवती को थाने लाया गया। जहां मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पांच सौ रुपये का जुर्माना कर समझाइश दी गई है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानों, पुलिस चौकियों में पहले से ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed