फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   sonia gandhi on narendra modi

गुजरात में हर दूसरा बच्चा कुपोषण का शिकार: सोनिया

Sat, 19 Apr 2014 10:32 AM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
sonia gandhi on narendra modi

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर सत्ता पाने के लिए झूठ की सारी हदें पार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि गुजरात की करीब आधी आबादी को पीने का पानी नहीं मिलता।

विज्ञापन


इस राज्य के बच्चों में कुपोषण की दर काफी अधिक हैं लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री अपने विकास मॉडल का ढोल पीट रहे हैं।

मध्य प्रदेश के नीमच में एक रैली में सोनिया ने कहा कि गुजरात में दलित और आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित 27 हजार सीटें खाली हैं। इस राज्य में पांच साल से कम उम्र का हर दूसरा बच्चा कुपोषण से ग्रस्त है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ रैली में भी मोदी पर निशाना

sonia gandhi on narendra modi

छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में एक अन्य रैली में सोनिया ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि राजनीति विकास के लिए की जाती है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह केवल सत्ता पाने का जरिया है और इसके प्रति उनकी भूख उन्हें किसी भी हद तक ले जा सकती है। यही अभी देश में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वह केवल इतना जानती हैं कि किसी भी देश में एक व्यक्ति के हाथ में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रहा और इसलिए इस समय आपको सोच समझकर फैसला लेना होगा।

सोनिया ने कहा कि चुनाव होते रहते हैं। कोई जीतता है और कोई हारता है, लेकिन जीतने के लिए कुछ भी करना, झूठ को सच बताना... क्या लोकतंत्र को जीवित रखेगा। आपको इस बारे में सोचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed