फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Son of slain Cong leader critical after snake bite

सांप के डंसने से कांग्रेसी नेता के बेटे की हालत गंभीर

Mon, 07 Jul 2014 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Jul 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
Son of slain Cong leader critical after snake bite

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा को सांप के डंस लेने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपक कर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर घटी जब उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

खबर के अनुसार दीपक कर्मा अपने पैत्रिक गांव फरसापाल में थे। रविवार सुबह उन्हें नींद में सांप ने काट लिया और जब उनकी नींद खुली तो उनके पैर से खून निकल रहा था। कुछ ही देर में उनकी हालत खराब होने लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


दीपक कर्मा की स्थिति खराब होने लगी और उनको हाथ पैर में झटके पड़ने लगे थे। जानकारी मिलने तक वे गंभीर स्थिति में अस्पताल में ही भर्ती हैं।

दीपक कर्मा के पिता महेंद्र कर्मा ने छत्तीसगढ़ में सलवा जुड़ूम की शुरूआत की थी और पिछले साल 25 मई को एक नक्सली हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed