फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   son-in-law beats mother-in-law to death, a minor dispute takes a horrific turn In Raipur

CG Crime News: रायपुर में दामाद ने सास की पीट-पीटकर हत्या की, मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप

Sat, 08 Nov 2025 05:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 08 Nov 2025 05:47 PM IST
सार

राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना माना कैम्प थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा की है।

विज्ञापन
son-in-law beats mother-in-law to death, a minor dispute takes a horrific turn In Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना माना कैम्प थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा की है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के दौरान दामाद ने सास को हाथ-मुक्कों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान राजबाई बांधे के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका दामाद वीरेन्द्र कुरे है। 5 नवंबर की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर वीरेन्द्र ने गुस्से में आकर अपनी सास पर हमला कर दिया और उसे बेरहमी से पीटने लगा। चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें लगने से राजबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद घायल महिला को पहले माना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान राजबाई ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्योत्सव जाने को लेकर हुआ था विवाद
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत राज्योत्सव कार्यक्रम में जाने को लेकर हुई थी। इसी बात पर बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक पहुँच गई। आरोपी ने गुस्से में नियंत्रण खो दिया और सास की जान ले ली।


पुलिस ने दर्ज किया केस
माना कैम्प पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के बाद ग्राम बरोदा में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि राजबाई मिलनसार और शांत स्वभाव की महिला थीं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि मामूली पारिवारिक विवाद इतना बड़ा रूप ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed