Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   soldiers trapped in flood were transported to Wazed by army helicopter after 3 days After encounter in Bijapur

Bijapur: मुठभेड़ के बाद बाढ़ में फंसे ग्रेहाउंड के जवान, तीन दिन बाद सेना के हेलीकाप्टर से पहुंचाया गया वाजेड

Mon, 22 Jul 2024 09:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 22 Jul 2024 09:24 PM IST
सार

बीजापुर जिले के सेमलडोडी के जंगल में 19 जुलाई को हुई मुठभेड़ के बाद तेलंगाना की ग्रेहाउंड के जवान बाढ़ में फंस गए थे। अफसरों को इसकी जानकारी लगते ही जवानों को  सेना के हेलीकॉप्टर से निकालकर वाजेड पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
soldiers trapped in flood were transported to Wazed by army helicopter after 3 days After encounter in Bijapur
बाढ़ में फंसे जवानों का किया गया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उसूर ब्लॉक के इलमिडी थाना क्षेत्र के सेमलडोडी के जंगल में 19 जुलाई को हुई मुठभेड़ के बाद तेलंगाना की ग्रेहाउंड के जवान बाढ़ की वजह से तीन दिनों तक जंगल में ही फंसे रहे। अफसरों को इसकी जानकारी लगते ही जवानों को  सेना के हेलीकॉप्टर से निकालकर वाजेड पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 19 जुलाई को बीजापुर जिले के इलमिडी थाना इलाके के सेमलडोडी में मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद बारिश शुरू हो गई और तकरीबन तीन दिनों से ग्रेहाउंड के जवान बाढ़ में फंसे रहे। जवानों के फंसे होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने जंगल में फंसे पुलिसकर्मियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर वाजेड पहुंचाया। बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान जवान तेलंगाना के पेनगुल नदी में आई बाढ़ में फंस गए थे। 
विज्ञापन


तकरीबन तीन दिनों तक ग्रेहाउंड के जवान बिना राशन और खाद्य सामग्री के बाढ़ में ही फंसे रहे। जवान पांच दिन पहले ऑपरेशन के लिए बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर आए थे। लौटते समय खराब सड़क और बारिश के कारण जंगल में फंस गए। इधर जवानों के फंसे होने की सूचना मिलते ही अफसरों ने जंगल में फंसे हुए जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर चौथे दिन वाजेड पहुंचाया। बताया जा रहा है कि करीब 3 दिनों से जंगल में फंसे होने के बाद जवान खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं। जिसके कारण जवानों को अधिकारी कंधे लादकर हेलीकाप्टर से बस तक कंधे पर लादकर लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed