{"_id":"661bf0f025c3618dc40402df","slug":"soldier-died-in-road-accident-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: सड़क हादसे में जवान की हुई मौत, ससम्मान दी गई अंतिम विदाई; छुट्टियां लेकर आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: सड़क हादसे में जवान की हुई मौत, ससम्मान दी गई अंतिम विदाई; छुट्टियां लेकर आया था घर
Sun, 14 Apr 2024 08:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 14 Apr 2024 08:38 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिलासपुर आर्मी कैंप के जवानों ने ससम्मान अंतिम विदाई दी। जवान वर्तमान समय में श्रीनगर में तैनात था। परिवार में शादी के चलते वह छुट्टियां लेकर घर आया था, जहां हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
जवान का फाइल फोट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिलासपुर के आर्मी कैंप से जवानों ने ससम्मान अंतिम विदाई दी। बताया जा रहा है कि बिलासपुर जाने के दौरान जवान का सड़क हादसे में जवान की मौत हो गई थी। वहीं, उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका सिम्स बिलासपुर इलाज जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि पेंड्रा थाना क्षेत्र के बस्ती बगरा गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र राम नारायण वाकरे आर्मी में कार्यरत थे। सन 2016-17 से फौज की नौकरी कर रहे थे। वर्तमान में वे उत्तर भारत में श्रीनगर के आर्मी सिग्नल रेजीमेंट में बतौर सिपाही के पद पर पदस्थ थे। जवान परिवार में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर अपने गृहग्राम बस्ती बगरा आया हुआ था। वापस ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए श्रीनगर जाने के लिए प्लेन का टिकट बुक कराने अपने दोस्त सुबोध सिंह के साथ बाइक से बिलासपुर जा रहा था।
विज्ञापन
दारसागर मोड़ के पास विपरित दिशा से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में घटनास्थल पर ही महेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दोस्त सुबोध सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालात में सिम्स बिलासपुर इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जवान के गृहग्राम बस्ती बगरा में मातम पसर गया।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी आर्मी के बड़े अधिकारियों को दी गई, जिस पर बिलासपुर के आर्मी कैंप से जवान मृतक के गृहग्राम बस्ती बगरा पहुंचकर सड़क हादसे में मृत महेंद्र सिंह वाकरे को ससम्मान अंतिम विदाई दी। देश के सिपाही को आखिरी विदाई देने के लिए बस्ती बगरा क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।