फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   soldier died in IED blast in Narayanpur

छत्तीसगढ़: लगातार दूसरे दिन नक्सली हमला, नारायणपुर में आइईडी ब्लास्ट में गई एक जवान की जान

Sun, 26 Feb 2023 10:19 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 26 Feb 2023 10:19 AM IST
सार

वान को प्राथमिक उपचार हेतु ओरछा अस्पताल तक पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इलाके में सर्चिंग जारी है।
 

विज्ञापन
soldier died in IED blast in Narayanpur
IED ब्लास्ट में एक जवान की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

नारायणपुर में सुबह करीब 7 बजे DRG और CAF की संयुक्त टीम नक्सलियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाने की सूचना मिलने पर ओरछा थाना से गश्त के लिए निकली थी। तभी बटुमपारा के टेकरी पर IED ब्लास्ट होने से 16वीं वाहिनी का प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा निवासी जिला जशपुर ब्लास्ट में घायल हो गया।  तत्काल क्षेत्रको सुरक्षित करके जवान कोप्राथमिक उपचार हेतु ओरछा अस्पताल तक पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इलाके में सर्चिंग जारी है।

विज्ञापन


लगातार नक्सलियों द्वारा जवानों को टारगेट किया जा रहा है। शनिवार को नक्सली हमले में 3 जवान शहीद हुए थे। रविवार की सुबह गश्त पर निकले जवान आईडी की चपेट में आ गए, जहां प्रधान आरक्षक की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

 


मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया की नारायणपुर जिले में रविवार की सुबह करीब 7 बजे DRG और CAF की संयुक्त टीम नक्सलियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाने की सूचना मिलने पर ओरछा थाना से गश्त सर्चिंग के लिए निकली थी। उसी दौरान बटुमपारा के टेकरी पर IED ब्लास्ट होने से 16वीं वाहिनी का प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा निवासी जिला जशपुर ब्लास्ट में घायल हो गया, तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित करके जवान को प्राथमिक उपचार हेतु ओरछा अस्पताल तक पहुंचाया गया। जहां उसे उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। क्षेत्र के आसपास सर्चिंग जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि कल भी जवानों और नक्सलियों के बीच सुकमा में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन जवानों की मौत हुई थी। वहीं जवाब में जवानों ने भी 6 नक्सलियों को मार गिराए जाने की बात सामने आई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed