फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Socio-economic survey will be start in Chhattisgarh from 1 April 2023

Raipur: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वे, सीएम भूपेश ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

Sat, 11 Mar 2023 09:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 09:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2023 से ग्रामीण परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सर्वे की तैयारी तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Socio-economic survey will be start in Chhattisgarh from 1 April 2023
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2023 से ग्रामीण परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सर्वे की तैयारी तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप और सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी, फोटोग्राफ्स ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी कर सर्वे के लिए कार्ययोजना 20 मार्च 2023 तक प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है। 
विज्ञापन


सर्वे में पिछले 12 वर्षों की अवधि में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के आर्थिक-सामाजिक जीवन में हुए प्रभावों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। इससे भावी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायता मिलेगी और चिन्हित पात्र परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वर्ष 2011 से देश में जनगणना नहीं होने का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ में सर्वे कराने की घोषणा की थी, जिसकी शुरूआत 1 अप्रैल 2023 से होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed