फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   snakes were seen playing pranks on banks of pond In Raigarh

Raigarh: तालाब किनारे नाग-नागिन की अठखेलियां करते आये नजर, लोगों की लगी भीड़; देखें वीडियो

Sat, 29 Jun 2024 10:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 29 Jun 2024 10:10 PM IST
सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक तालाब में नाग-नागिन का अठखेलियां करते हुए अद्भुत नजारा सामने आया है। इस दृश्य को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। तकरीबन 15 से 20 मिनट तक यह प्रणयलीला चलती रही।
 

विज्ञापन
snakes were seen playing pranks on banks of pond In Raigarh
सांप का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नं-7 इंदिरा नगर मोहल्ले में स्थित गंगाराम तालाब में शुक्रवार की शाम पांच बजे उस समय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जब वहां स्थित तालाब किनारे दो जोड़े सांप एक-दूसरे से लिपटकर नृत्य करते देखा गया। इस अद्भुत नजारे को देखकर मौके पर पहुंचकर लोगों ने अपने कैमरे में रिकार्ड करने से भी नहीं चूके और अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी मान्यता है कि नाग-नागिन के जोड़े को अठखेलियां करते देखना शुभ माना जाता है। साथ ही साथ इसे खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है और शुभ घड़ी की आगमन माना जाता है। एक मान्यता यह भी है कि जब भी नाग नागिन का मिलन होता है, तब बारिश भी अच्छी होती है। लोगों का यह भी कहना था कि नाग-नागिन के अठखेलियां करते समय उन पर कपड़ा स्पर्श कराकर घर में रखना शुभ होता है। बरसात के शुरूआती दिनों में इस तरह का नजारा देख मौके पर मौजूद लोगों काफी खुश नजर आये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed