फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   snake_chhatisgarh

क्या बात! गंध सूंघकर सांप पकड़ लेता है ये शख्स

Wed, 09 Jul 2014 11:29 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
snake_chhatisgarh

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक ऐसा सपेरा इन दिनों सुर्खियों में है जो सूंघकर सांप को पकड़ लेता है।

विज्ञापन


आमतौर पर सुनने में आता है कि जानवर या जीव-जंतु गंध से दूर की वस्तु को पहचान लेते हैं, पर कोई आदमी गंध से सांप की जगह को पहचान ले, यह अचरज की बात है, मगर सच है।

सीजीखबर के अनुसार यह सपेरा अपनी सूंघने की ताकत से सांप को पकड़कर लोगों को खेल दिखाता है।

विज्ञापन

100 मीटर दूर से आ जाती है गंध

snake_chhatisgarh

जिले के ग्राम सिलयारी निवासी मोहम्मद शंकर नामक इस सपेरे का कहना है कि करीब तीन साल से रायपुर जिले के अलावा कई जगहों पर जाकर लोगों से सांप के रहने की जगह पूछता है।

और वहीं से तुरंत बीन बजाकर सांप को पकड़कर ले आता है और गांव में खेल दिखाकर सांप को जंगल में छोड़ आता है। यह उसका रोज का काम है। यह सपेरा इन दिनों समीपस्थ ग्राम पिसीद में लोगों को अपना खेल दिखा रहा है।

ग्राम पिसीद निवासी कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांप जिस जगह पर रहता है उस स्थान को शंकर करीब 50 से 100 मीटर दूर से वहां की मिट्टी की गंध सूंघकर पहचान लेता है और उस स्थान पर जाकर बीन बजाता है।

फिर सांप बाहर निकल आता है। हालांकि वैज्ञानिक मानते हैं कि सांप के पास कान नहीं होते और वह बीन जैसी किसी भी आवाज़ को सुन नहीं सकता।

वर्षों से चल रहा खेल

snake_chhatisgarh

सपेरे शंकर का कहना है कि सांप जब बिल में घुसता है तो उसके पेट का निशान मिट्टी पर पड़ता है। उस जगह से गंध उसकी नाक में आ जाती है। इसी से पहचान कर सांप की जगह तक पहुंच जाता है और उसे पकड़ लेता है।

यह विद्या उन्होंने बंगाल के अपने गुरु से सीखा है। वह करीब तीन वर्ष से अनेक गांवों में जाकर लोगों को यह खेल दिखाता चला आ रहा है।

उसने बताया कि वह सांप पकड़ने का काम आषाढ़ से कार्तिक माह तक ही करता है। इस बीच प्रत्येक वारों का भी समय रहता है। जैसे रविवार को सुबह 6 से 9 बजे तक, गुरुवार और शुक्रवार को दिनभर तथा बाकी दिनों में एक या दो घंटे का समय रहता है। उसी बीच में सांप पकड़ते हैं।

वह रोजाना करीब 3 से 5 सांप पकड़ लेता है और लोगों को खेल दिखाने के बाद उसे जंगल में छोड़ देता है। उसने लोगों को सांप डसने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने और उसी के अनुसार दवाई का उपयोग करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed