{"_id":"643d3352e4bdba185e0e00c8","slug":"six-rewarded-naxalites-surrendered-in-chhattisgarh-kabirdham-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नक्सलियों पर जितना इनाम, सरेंडर करने पर मिली उतनी राशि; पुनर्वास नीति के तहत दिए गए 26 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नक्सलियों पर जितना इनाम, सरेंडर करने पर मिली उतनी राशि; पुनर्वास नीति के तहत दिए गए 26 लाख रुपये
Mon, 17 Apr 2023 05:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Apr 2023 05:23 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने वाले इन सभी नक्सलियों ने शिक्षा प्राप्त करने की भी इच्छा जताई है। ऐसे में ओपन परीक्षा के तहत 10वीं की परीक्षा का फार्म भरवाकर जरूरी किताबें भी उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
कबीरधाम में इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ कबीरधाम में चार इनामी नक्सलियों सहित छह ने सरेंडर किया है। राज्य शासन की पुनर्वास प्रोत्साहन योजना के तहत इन सभी को 26 लाख रुपये प्रदान किए गए। खास बात यह है कि सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों को उतनी ही सहायता राशि प्रदान की गई है, जितना उनके ऊपर इनाम था। यह इनाम शासन और पुलिस की ओर से नक्सली संगठन में उनके पद के आधार पर तय किया गया था।
विज्ञापन
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में दिवाकर उर्फ किशन उर्फ लिवरू कोर्राम और करन उर्फ सुद्धू हेमला पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था। इसके चलते उन्हें इतनी ही राशि का चेक दिया गया। वहीं देवे उर्फ लक्ष्मी रऊवा, और अनिता हेमला को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इन सभी सरेंडर करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, 10-10 हजार रुपये और केंद्रीय सहायता राशि के ढाई-ढाई लाख रुपये व आवास निर्माण के लिए 75-75 हजार रुपये अलग से दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने वाले इन सभी नक्सलियों ने शिक्षा प्राप्त करने की भी इच्छा जताई है। ऐसे में दिवाकर उर्फ लिवरू कोर्राम, देवे उर्फ लक्ष्मी, करन हेमला, अनिता हेमला तीजू उर्फ मंगलू बेको और राजे उर्फ वनोजा बेको को ओपन परीक्षा के तहत 10वीं की परीक्षा का फार्म भरवाकर जरूरी किताबें भी उपलब्ध कराई गई हैं। काफी सालों से नक्सल विचारधारा का हिस्सा होने के बाद अब ये शिक्षा ग्रहण कर अपने मानसिक और बौद्धिक विकास कर भविष्य में बेहतर जीवनयापन कर सकेंगे।
विज्ञापन