फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   six Naxalites arrested from different areas in Sukma

CG: सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान में छह नक्सली गिरफ्तार, दो इनामी भी शामिल; विस्फोटक सामग्री बरामद

Thu, 10 Jul 2025 03:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Jul 2025 03:25 PM IST
सार

सुकमा जिले के कोंटा और भेज्जी में सुरक्षाबलों ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो इनामी नक्सली शामिल हैं। अभियान में सुरक्षाबलों ने विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन
six Naxalites arrested from different areas in Sukma
छह नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के कोंटा और भेज्जी थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग कार्रवाई में कुल छह नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें दो पर कुल तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये नक्सली कोन्टा एरिया कमेटी से जुड़े सक्रिय सदस्य थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


गिरफ्तार नक्सलियों में माड़वी मुया और कुंजाम मुका शामिल हैं, जो 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर फायरिंग और 2024 में ग्रामीण ताती बुधरा की हत्या जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज थे और इनकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। इन्हें ग्राम पीलावाया के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।
विज्ञापन


वहीं, भेज्जी इलाके में चार संदिग्ध नक्सली रैकी करते पकड़े गए, जिनकी निशानदेही पर कोत्ताचेरू और गोरखा के जंगलों से एक टिफिन बम, डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सभी गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस संयुक्त कार्रवाई में थाना कोंटा-भेज्जी पुलिस, डीआरजी और सीआरपीएफ की 218 व 219 बटालियन शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed