फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Six feet long cobra found in Kanki village Korba

Korba: इस गांव में लोग सांप को मानते हैं भगवान, छह फीट लंबा कोबरा निकलने पर ग्रामीणों ने किया कुछ ऐसा

Thu, 18 Jan 2024 03:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 18 Jan 2024 03:57 PM IST
सार

कोरबा के कनकी गांव में लोगों सांप को भगवान मानकर उसकी पूजा करते हैं। गुरुवार को यहां एक छह फीट लंबा कोबरा निकला, जिसे देखर सभी ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को दी।

विज्ञापन
Six feet long cobra found in Kanki village Korba
कोबरा का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम मंदिर की अपनी एक अलग ही मान्यता है। यहां भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग जमीन से निकला है। लोगों का मानना है कि यहां भगवान स्वयं विराजमान हैं। लोगों का यह भी मानना है कि दर्शन और जलाभिषेक से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही गांववालों का सापों के प्रति विशेष महत्व है।  यहां लोगों को जब भी सांप दिखता है, लोग उसकी पूजा करते है और उसे प्रणाम कर भगाने में विश्वास रखते हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ गुरुवार की दोपहर को भी हुआ। यहां एक छह फीट का लंबा कोबरा सांप खेत से निकलकर छोटा नहर पार करते हुए सीधे घर में घूस गया। देखने वालों ने उसे खेत की तरफ वापस भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन सांप सीधे दरवाजे के छेद से घर के अंदर चला गया। 
विज्ञापन


डरे-सहमे गांववालों ने उसको नुकसान पहुंचाए बगैर जंगल में छोड़ने की मनसा से इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी। इस पर सारथी ने व्यस्त होने के कारण थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही और आखिरकार दो घंटे के इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी 26 किलोमीटर दूर कनकी गांव पहुंचे। फिर घंटो की कड़ी मेहनत के बाद कोबरा को बाहर निकाला और डिब्बे में बंद किया, ,तब जाकर गांववालों ने राहत भरी सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र सारथी ने गांववालों से पूछा कि सांप से डर नहीं लगता और मारते नहीं हो, तब गांववालों ने बताया, 'डर तो लगता है पर हमारे गांव में स्वयं भगवान भोलेनाथ विराजमान हैं तो भला उसके गले में बैठे सांप को हम कैसे मार सकते हैं। हम सांपो को मारते नहीं, बल्की उनकी रक्षा करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed