फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sisters are tying Rakhi to their brothers in Raipur Central Jail

सलाखों के पीछे कैद भाइयों को बहने बांध रही हैं राखी: रायपुर के सेंट्रल जेल में धूमधाम से मनाया जा रहा त्यौहार

Mon, 19 Aug 2024 12:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 19 Aug 2024 12:46 PM IST
सार

रक्षाबंधन के अवसर पर कैदियों के रिश्तेदार रायपुर सेंट्रल जेल पहुंच रहे हैं। जेल के भीतर ही बहने अपने भाई को राखी बांध रहे हैं। अब तक लगभग 300 बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी है। 

विज्ञापन
Sisters are tying Rakhi to their brothers in Raipur Central Jail
सेंट्रल जेल रायपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलाखों के पीछे कैद भाइयों की कलाइयां सुनी नहीं होगी। बहने जेल में ही अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं। सलाखों के पीछे कैद भाई अपने बहनों के साथ धूमधाम से रक्षा बंधन का त्यौहार मना रहे हैं। रायपुर केंद्रीय जेल में रक्षा बंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


रक्षाबंधन के अवसर पर कैदियों के रिश्तेदार रायपुर सेंट्रल जेल पहुंच रहे हैं। जेल के भीतर ही बहने अपने भाई को राखी बांध रहे हैं। इसके लिए रविवार से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। आज तीन बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ही बहने अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर जेल अधीक्षक अमित ने बताया कि राखी का त्यौहार को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। बहनों को सबसे पहले पंजीयन कराना  होगा। इसके बाद समान और साथ में आए रिश्तेदारों कि चेकिंग की जाएगी, जिसके बाद उन्हें अंदर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सिर्फ राखी और 100 ग्राम मिठाई अंदर ले जाने की अनुमति है।



रविवार शाम तक 297 रजिस्ट्रेशन कराए थे। आज दोपहर तीन बजे तक रजिस्ट्रेशन खुला है। अब तक लगभग 300 बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी है। इसके साथ ही जेल के भीतर बंदी के परिवार के तीन लोगों को ही मिलने की अनुमति होगी। रक्षा बंधन के पर्व पर जेलों में भारी भीड़ होने पर सुरक्षा के भी तगड़ा इंतजाम किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed