फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   shopkeeper stabbed in christmas fair in chhattisgarh sakti

Sakti: क्रिसमस मेले में चले चाकू, दुकान के गल्ले से रुपये निकालने से रोका तो व्यापारी पर किया हमला

Tue, 27 Dec 2022 05:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Dec 2022 05:01 PM IST
सार

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं मेले की भीड़ में हुई इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि भीड़ वाले इलाके में भी अब सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन
shopkeeper stabbed in christmas fair in chhattisgarh sakti
क्रिसमस मेले में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सक्ती में क्रिसमस के अवसर पर लगे मेले में सोमवार रात चाकूबाजी हो गई। मेले में लगी एक दुकान के गल्ले से कुछ लोग रुपये निकालने का प्रयास कर रहे थे। दुकानदार ने देखा तो उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। इसके चलते दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, मालखरौदा में क्रिसमस के दौरान मसीही समाज की ओर से सात दिन तक मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में अलग-अलग कई तरह की दुकानें लगती हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे मेले में लगी क्रॉफ्ट शॉप में काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक युवक दुकान में रखे गल्ले से रुपये निकालने का प्रयास करने लगा। दुकानदार ने देखा तो उसे मना किया। इस पर युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। 
विज्ञापन


कुछ ही देर में अन्य युवक भी पहुंच गए और गालियां देते हुए दुकानदार के सिर पर चाकू मार दिया। इसके चलते वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं मेले की भीड़ में हुई इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि भीड़ वाले इलाके में भी अब सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed