फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   shopkeeper murdered for asking cigarette money in chhattisgarh raipur

Raipur: सिगरेट के रुपये मांगने पर दुकानदार की हत्या, गमछे से गला घोंटा, पत्थर से सिर कुचला, फिर कुएं में फेंका

Sun, 06 Nov 2022 03:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Nov 2022 03:37 PM IST
सार

कोमल ने बाद में रुपये देने को कहा, तो बीरेंद्र ने उधार में सिगरेट देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने बीरेंद्र की पिटाई कर दी और फिर सिर और गर्दन के पास पत्थर से वार कर दिया। रूपेश यादव ने लाठी से हमला किया। अपने पास रखे गमछे से बीरेंद्र का गला घोंट दिया और शव कुएं में फेंक कर भाग गए। 
 

विज्ञापन
shopkeeper murdered for asking cigarette money in chhattisgarh raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ लोगों ने एक दुकानदार की हत्या कर दी। दुकानदार की गलती इतनी थी कि उसने सिगरेट देने के बाद उसके रुपये मांगे थे। इस बात से नाराज ग्राहकों ने दुकानदार का पहले गमछे से गला घोंटा, फिर पत्थर से सिर कुचलकर कुएं में शव फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला माना थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पास 3 नवंबर को विक्रम बर्मन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता बीरेंद्र बर्मन का छोटा सा जनरल स्टोर है। वह 2 नवंबर की सुबह दुकान पर गए थे, लेकिन फिर नहीं लौटे। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। अगले दिन 4 नवंबर को पुलिस को बनरसी गांव के रास्ते में स्थित कुएं में शव पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन




शिनाख्त के दौरान वह बीरेंद्र का शव निकला है। नाक और आंख के ऊपर चोट के निशान थे। गले में गमछे को कसकर बांधा गया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले बनरसी गांव निवासी रुपेश यादव और कोमल यादव को बीरेंद्र की दुकान पर देखा गया था। इस पर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया तो उन्होंने मुर्रा खरीदने के लिए जाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि कोमल यादव ने बीरेंद्र से सिगरेट मांगी। बीरेंद्र ने सिगरेट दे दी और रुपये देने को कहा। इस पर कोमल ने बाद में रुपये देने को कहा, तो बीरेंद्र ने उधार में सिगरेट देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो आरोपियों ने बीरेंद्र की पिटाई कर दी और फिर सिर और गर्दन के पास पत्थर से वार कर दिया। रूपेश यादव ने लाठी से हमला किया। अपने पास रखे गमछे से बीरेंद्र का गला घोंट दिया और शव कुएं में फेंक कर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed