{"_id":"671a314ee0dc5a3241009686","slug":"shopkeeper-and-his-brother-attacked-a-person-who-came-to-eat-dabeli-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: दाबेली खाने आए शख्स पर दुकानदार और उसके भाई ने किया हमला, कहासुनी के बाद हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: दाबेली खाने आए शख्स पर दुकानदार और उसके भाई ने किया हमला, कहासुनी के बाद हुआ था विवाद
Thu, 24 Oct 2024 05:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Oct 2024 05:06 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक दाबेली खाने के पैसे और पुराने विवाद को लेकर दुकानदार ने एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में बुधवार शाम दाबेली खाने के पैसे और पुराने विवाद को लेकर दुकानदार संचालक और उसके भाई ने दाबेली खाने आए युवक पर ब्रेड खाने वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मामले में पुलिस ने दाबेली दुकान संचालक दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कान्हा नामदेव दाबेली खाने के लिए गिरधारी सोनी के ठेला पर गया था। दुकान पर गिरधारी सोनी और लवकुश सोनी थे। पुरानी बात को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हुई और बातचीत ने विवाद का रूप ले लिया। दुकानदार लवकुश सोनी ने कान्हा नामदेव को पकड़ लिया और गिरधारी सोनी ब्रेड काटने वाले चाकू से कान्हा नामदेव के गले व सिर पर वार किया, जिससे कान्हा नामदेव को गले एवं सिर में गंभीर चोटें आई। घटना को अंजाम देकर दोनों भाई घटनास्थल से भाग गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर सबसे पहले स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में आरोपी लवकुश सोनी की दो फ़ोटो भी घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें एक फोटो में लवकुश सोनी तलवार पकड़े हुए है तो दूसरे फोटो में उसके हाथ मे बंदूक दिख रही है। हालांकि यह कौन सी बंदूक है, यह स्प्ष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामले में धारा 109(2),3(5) बीएनएस के तहत आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन