फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Shikha Ravindra Gabel was elected unopposed as Raigarh District Panchayat President

CG: रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने लहराया परचम, निर्विरोध अध्यक्ष चुनीं गईं शिखा रविंद्र गबेल

Thu, 06 Mar 2025 03:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 06 Mar 2025 03:35 PM IST
सार

रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। यहां भाजपा की शिखा रविंद्र गबेल निर्विरोध अध्यक्ष चुनीं गईं।

विज्ञापन
Shikha Ravindra Gabel was elected unopposed as Raigarh District Panchayat President
शिखा रविंद्र गबेल निर्विरोध अध्यक्ष चुनीं गईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। यहां भाजपा की शिखा रविंद्र गबेल निर्विरोध अध्यक्ष चुनीं गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष खरसिया विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं और जिला पंचायत क्रमांक-7 से चुनाव जीत कर वह अध्यक्ष बनीं हैं।

विज्ञापन

 
रायगढ़ जिले में 18 जिला पंचायत सदस्यों में इस बार भाजपा के 16 सदस्य जीत कर जिला पंचायत पहुंचे हैं, जिसमें भाजपा हाईकमान ने शिखा रविंद्र गबेल को अध्यक्ष पद पर खड़ा किया था और कांग्रेस के मात्र दो सदस्य रहने के चलते उनका कोई भी प्रतिद्वंदी मैदान में नही उतरा। इसके बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिखा रविंद्र गबेल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

 
इस संबंध में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल ने अपने नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा। उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो अकेली अध्यक्ष नहीं बनीं हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से उन्हें यह पद मिला है और सभी जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन से वे इस कुर्सी तक पहुंची हैं। वह अकेली इसकी हकदार नही हैं। वे सभी उनके इस अध्यक्ष पद सुशोभित करने के लिये सहयोगी रहे हैं। जनता के कार्यों के लिए वे सदैव कार्य करते हुए विकास के कार्यों को गति देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed