फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   seven Naxalites killed in Gadchiroli one jawan injured in Chhattisgarh in encounter

गढ़चिरौली में मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक जवान घायल किया

Wed, 06 Dec 2017 03:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
seven Naxalites killed in Gadchiroli one jawan injured in Chhattisgarh in encounter
मारे गए नक्सलियों के शव के साथ सुरक्षा बल
छत्‍तीसगढ़ और महाराष्‍ट्र की सीमा के नजदीक गढ़चिरौली के पास सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मुठभेड़ में मार दिया है। गढ़चिरौली के जंगलों में पंखाजुर में सिरोंचा तहसील में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में मारे गए सात नक्‍सलियों में पांच महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली में सिरोंचा तहसील के झिंगानुर पुलिस स्‍टेशन के इलाके में कल्‍लेड जंगल क्षेत्र में नक्‍सलियों का एक बड़ा कैंप है। सुरक्षा बलों को मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया। 
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों के साझा ऑपरेशन में नक्सलियों के इस कैंप को ध्वस्त कर दिया गया और सात लोगों को मार दिया। मारे गए नक्‍सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। हालांकि शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद आस-पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। नक्‍सली शहीदी सप्‍ताह मना रहे हैं इस लिहाज से इस मुठभेड़ को सुरक्षा बल सफल मान रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं छत्तीसगढ़ के कोंडागाव में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर ले जाया गया। 





सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के सफाए के लिए ऑपरेशन प्रहार-2 चला रखा है और इसमें वे कामयाब भी हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed