{"_id":"646a26c41b5a25a61405ff0c","slug":"seven-arrested-for-killing-middle-aged-man-in-old-enmity-in-mohla-manpur-ambagarh-chowki-mma-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर रेत में दफन कर दिया शव: पुरानी रंजिश में घर से उठा ले गए, फिर फावड़े से वारकर मार डाला; सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर रेत में दफन कर दिया शव: पुरानी रंजिश में घर से उठा ले गए, फिर फावड़े से वारकर मार डाला; सात गिरफ्तार
Sun, 21 May 2023 07:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 May 2023 07:42 PM IST
सार
शव काफी सड़ी-गली हालत में था। ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। कुछ दिनों बाद कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (MMA) में पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले अधेड़ को उसके घर से किडनैप किया और फिर फावड़े से वारकर मार डाला। इसके बाद शव को नाले की रेत में दफन कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त रस्सी, फावड़ा सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामला औंधी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को घोटिया कन्हार गांव के पास एक नाले की दफन शव 19 मई को मिला था। शव काफी सड़ी-गली हालत में था। ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। कुछ दिनों बाद कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान गांव के ही रहने वाले बिरझू दुग्गा के रूप में की। बिरझू के बच्चों ने बताया कि परिवार के ही कुछ लोगों ने तीन मई को पुराने विवाद में पिता को बुलवाया था। आशंका जताई की उन्होंने ही मार दिया होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इसी संदेह के आधार पर जांच शुरू की। पूछताछ के आधार पर पुलिस संदेहियों तक पहुंच गई। इसमें पता चला कि ग्राम पटेल राम सहाय दुग्गा और बिरझू दुग्गा के भतीजों ने मिलकर हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बिरझू दुग्गा की पत्नी उसे छोड़कर पहले ही जा चुकी थी। उसके चार बच्चे हैं। जमीन को लेकर परिवार में ही पुरानी रंजिश चल रही थी। इसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन