फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Senior journalist vinod verma gets bail in chhattisgarh sex cd case

मंत्री सीडी केस: पत्रकार विनोद वर्मा को मिली जमानत, सीबीआई 60 दिनों में पेश नहीं कर पाई चालान

Fri, 29 Dec 2017 10:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Senior journalist vinod verma gets bail in chhattisgarh sex cd case
जेल से रिहा हुए वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा
छत्तीसगढ़ के एक मंत्री के कथित अश्लील सीडी मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा ने गुरुवार को जमानत मिल गई। वर्मा की गिरफ्तारी के 60 दिनों के अंदर सीबीआई कोर्ट में चालान ही नहीं पेश कर पाई। 
विज्ञापन


बचाव पक्ष के वकीलों ने इसी बात को आधार बनाकर विनोद वर्मा की जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। सीबीआई के विशेष जज शांतनु देशलहरा ने गुरुवार को वर्मा की अर्जी मंजूर करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। जिसके बाद रात आठ बजे वर्मा की रायपुर केंद्रीय कारागार से रिहाई हो गई। 
विज्ञापन


सीबीआई ने वर्मा पर अश्लील सीडी रखने और उसे प्रसारित करने के दो केस दर्ज किए हैं। मंत्री राजेश मूणत ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष भूपेश बघेल और पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ पुलिस में ब्लैकमेलिंग और धमकी का मामला दर्ज करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत की कथित अश्लील सीडी रखने के आरोप में रायपुर जिला पुलिस ने विनोद वर्मा को 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। वर्मा 31 अक्टूबर से न्यायिक हिरासत में जेल में ही थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed