फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   selfie_washed away_chhattisgarh

सेल्फी के चक्कर में 7 किमी तक बही लड़की

Thu, 24 Jul 2014 12:25 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
selfie_washed away_chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक लड़की को सेल्फी खींचना बहुत मंहगा पड़ गया।

विज्ञापन


एमएससी की छात्रा भूमिका पटेल रायपुर के कुम्हारी पुल पर दोपहर 2 बजे के आसपास अपनी सेल्फी खींच रही थी। इसी बीच भूमिका नदी में गिर गई और तेज धार में बह गई। पुल पर खड़ी भूमिका की बहन ने मदद के लिए आवाज लगाई तो कुछ लोग मदद के लिए रुके।

7 किलोमीटर दूर तक बही

selfie_washed away_chhattisgarh

लेकिन जब तक लोग रुक पाते और मदद करने की कोशिश करते भूमिका नदी में बहते-बहते दूर पहुंच चुकी थी। इसके बाद मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया गया। भूमिका की खोज करते-करते पौन घंटे बाद फोन आया कि भूमिका को घटनास्थल से 7 किलोमीटर दूर कहीं बहते हुए देखा है। इसके बाद पुलिस समेत सभी लोग हथबंद के लिए रवाना हो गए जहां पर भूमिका को बहते हुए देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बचाया

selfie_washed away_chhattisgarh

भूमिका इस कदर डूब चुकी थी कि बहुत मुश्किल से बीच-बीच में उसका सिर लोगों को दिख पाया। जब लोगों को समझ आया कि कोई लड़की डूब रही है तो उन्होंने नदी में छलांग लगाई। हालांकि भूमिका ने बचने के लिए एक पेड़ को पकड़ रखा था लेकिन तेज बहाव में उस पेड़ की शाखा भी टूट गई और भूमिका गहराई में डूबने लगी। किसी तरह लोगों ने उसे खींचकर बचाया और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसे आईसीयू में भर्ति कराया जहां उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed