फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sejbahar Housing Board Colony elections in Raipur  people said- 'No vote, no tax'

रायपुर सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चुनाव में हंगामा: तीखी नोक-झोंक, लोगों ने कहा- 'वोट नहीं, तो टैक्स नहीं'

Sun, 13 Aug 2023 07:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 13 Aug 2023 07:46 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आज 13 अगस्त को समिति का चुनाव हुआ। बड़ी बात ये है कि इसकी जानकारी कॉलोनी के सदस्यों को ही नहीं  दी गई। गोपनीय तरीके चुनाव हो रहा था, जिसका रहवासियों ने जमकर विरोध किया।

विज्ञापन
Sejbahar Housing Board Colony elections in Raipur  people said- 'No vote, no tax'
कॉलोनी चुनाव में हंगामा, तीखी नोक-झोंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर के सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आज 13 अगस्त को समिति का चुनाव हुआ। बड़ी बात ये है कि इसकी जानकारी कॉलोनी के सदस्यों को ही नहीं  दी गई। गोपनीय तरीके चुनाव हो रहा था, जिसका रहवासियों ने जमकर विरोध किया। जमकर  बवाल और हंगामा हुआ। कॉलोनी के सदस्यों समिति में वोटिंग को लेकर जमकर बवाल मचाया। उन्होंने हो रहे चुनाव को निरस्त करने और तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान लोगों ने विरोध करते हुए 'यह चुनाव फर्जी हैं, वोट नहीं, तो टैक्स नहीं' का जमकर नारा भी लगाया। 

विज्ञापन




हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेजबहार में आज कॉलोनी समिति का चुनाव हो रहा था। इस कॉलोनी में 1365 मकान के लोग जब मतदान के लिए गए तो, उन्हें साफ मना कर दिया गया। चुनाव अधिकारी विपिन कुमार बारिक ने बताया कि जो सदस्य हैं, वहीं वोट डाल सकते हैं। वहीं चुनाव के लिए सदस्यता पूछने पर 44 लोगों को बताया गया। इस बात से कॉलोनी के रहवासी गुस्से से आग बाबुले हो गए। रहवासियों ने कहा कि 10 साल इस कॉलोनी में रहते हुए आए हैं। सभी तरह के टैक्स देते हैं, लेकिन चुनावी प्रक्रिया से अलग क्यों रखा जा रहा है। 
विज्ञापन




समय से पहले परिणाम की घोषणा
कॉलोनी के लोगों ने कहा कि इस चुनाव के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसकी जानकारी किसी मध्यम से विज्ञापन देखनें से हुआ है। इसके बाद कॉलोनी के लोग मतदान केंद्र पहुंचे, लेकिन उन्हें वोट देने से मना कर दिया गया। लोगों ने कहा कि कि उन्हें चुनावी प्रक्रिया बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए इस चुनाव को निरस्त किया जाए। वहां मौजूद चुनाव अधिकारी ने इस बात से इंकार करते हुए विधि सलाहकार के छुट्टी का हवाला देकर माना कर दिया गया। लोगों के चुनाव परिणाम की घोषणा करने से मना करने पर अधिकारी ने इनकार कर दिया। वहीं चुनाव के परिणाम समय से पहले ही घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले दी गई थी सूचना
इस चुनाव में कॉलोनी के रहवासियों को पहले से ही फर्जीवाड़ा की आशंका थी। उन्होंने इससे पहले 13 जुलाई को रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ को आवेदन दिया था। इस पर कॉलोनी के लोगों ने मांग किया था कि रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ अपने नियमों के तहत इस चुनाव में सभी लोगों को जोड़कर निष्पक्ष मतदान करवाएं। भीड़ ने जब इस पत्र का हवाला दिया तो चुनाव अधिकारी ने सीधे इंकार कर दिया। कॉलोनी वासियों को जब वोट देने के अधिकार से जब वंचित रखा गया तब आक्रोशित भीड़ ने कहा कि हम यहां पिछले 10 सालों से रह रहे हैं और हमें वोट देने नहीं दिया जा रहा है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed