फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Security forces recovered huge quantity of Naxalite material in Sukma

CG: जवानों को आता देख भागे जंगल की तरफ भागे नक्सली, भारी मात्रा में डंप की गई नक्सली सामग्री बरामद

Wed, 28 Aug 2024 09:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 28 Aug 2024 09:00 PM IST
सार

सुकमा में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के ठिकानों तक पहुंचे। इस दौरान जवानों को आता देखकर नक्सली जंगल की तरफ भाग गए। हालांकि जवानों ने भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन
Security forces recovered huge quantity of Naxalite material in Sukma
नक्सली सामग्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा एसपी किरण चौहान के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के ठिकानों तक पहुंचे। इस दौरान जवानों को आता देखकर नक्सली जंगल की तरफ भाग गए। हालांकि इलाके की सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से एक हथियार और विस्फोटक सामग्री समेत अन्य नक्सली सामग्री बड़ी मात्रा में जमीन के नीचे से बरामद की है। जानकारी के अनुसार मौके से फरार होने से ठीक पहले नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री को जमीन के नीचे डंप कर दिया था। हालांकि जवानों की नजर पड़ गई।

विज्ञापन


एसपी किरण चौहान ने बताया कि थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत कैम्प डब्बामरका से 208 कोबरा वाहिनी का बल नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम छोटेकेड़वाल, सिंगनमड़गू, कामाराम व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान दिनांक 28.08.2024 को प्रातः लगभग सात बजे छोटेकेड़वाल के जंगल में सुरक्षाबलों की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। घटनास्थल की संघन सर्चिंग करने पर नक्सलियों के ठिकाने में छुपाकर (डम्प) कर रखे भरमार बदूंक, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, फटाका, दवाईया व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। इसके बाद सुरक्षाबलों की सभी गस्त पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आई।
विज्ञापन


बरामद सामाग्री
सुरक्षाबल के जवानों ने मौके से भरमार बंदूक एक, नक्सल फ्लेग/बैनर पांच, फटाका बम 42 नग, डीसी कनेक्ट (12 वाट) 01 नग, एक्सटेंषन बोर्ड 01 नग, स्पीकर बड़ा वाला 01 नग, स्पीकर छोटा वाला एक, यूनीफार्म लाईन एड 01 नग, रायफल आईल 100 एमएल, कैप 01 नग, पैन 03 नग, नट-बोल्ट    1 किग्रा, स्टील छर्रा छोटा वाला 200 ग्राम, सोल्डर गण 02 नग, सोल्डर इन प्लेट 01 नग, सोल्डर इन वॉयर 01 बंडल, डिजीटल मल्टीमीटर 01 नग, चार्जबल बैटरी 05 नग, सामान्य बैटरी 07 नग, टार्च 02 नग, मल्टी चार्ज     01 नग, एलएडी ब्लब 01 नग, नान इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 07 नग, कोर्डेक्स वॉयर 10 मीटर, वॉयर कटर बड़ा वाला 01 नग, वॉयर कटर छोटा वाला01 नग, एम्युनेशन पोच 01 नग, पिट्ठु बैग 01 नग, जैकेट 01 नग, नक्सल नोट बुक 04 नग, कैलकुलेटर 01 नग और दवाईयां बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed