फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Security forces recovered Arms and ammunition in encounter with naxals in Rajnandgaon

छत्तीसगढ़ में आइटीबीपी ने किया नक्सली कैंप ध्वस्त, हथियार और गोला बारूद बरामद

Fri, 28 Jun 2019 12:39 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Fri, 28 Jun 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Security forces recovered Arms and ammunition in encounter with naxals in Rajnandgaon
मुठभेड़ में बरामद हथियार और गोला बारूद - फोटो : ANI

27वीं बटालियन आईटीबीपी ने आज तड़के एक अभियान में महाराष्ट्र सीमा पर राजनंदगांव जिले में नक्सलियों के एक कैंप को ध्वस्त कर दिया। एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद सुबह लगभग चार बजे आईटीबीपी और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीमों ने जिले के कोहकाटोली जंगल में स्थित नक्सलियों के ठिकाने को ध्वस्त किया। 

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में जैसे ही जवान जंगल में संदिग्ध स्थल के पास पहुंचे तो नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल के रास्ते भाग निकले। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है। 
विज्ञापन


बाद में इलाके की खोजबीन करने के बाद आईटीबीपी ने घटनास्थल से एक 303 राइफल, 12 बोर की 2 राइफल, एक भरमार राइफल, एक एयर गन, वायरलेस सेट्स और अन्य रोजमर्रा की आवश्यकताओं का सामान स्थान से बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का मानना है कि इस स्थान पर पीएलजी के प्लाटून कमांडर नंबर 15 का नेतृत्वकर्ता सुखलाल अपने लगभग 20 से 25 साथियों के साथ मौजूद था। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

बता दें कि इससे पहले जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) ने गुरुवार को सुकमा में हुई मुठभेड़ में एक लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया था। नक्सली की पहचान वंजम बुधु, रिवोल्यूशनरी पीपुल्स कमेटी (आरपीसी) के प्रभारी के रूप में हुई थी।

सुकमा के एसपी शलभ सिन्हा ने बताया था, हमें जानकारी मिली थी कि मुरलीगुड़ा और अटकल के जंगलों में नक्सली छिपे हुए हैं। जिला रिजर्व गार्ड की टीम को तलाशी अभियान के लिए भेजा गया। नक्सलियों ने उनको देखकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 


एसपी ने आगे कहा था कि हमारी टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। टीम को तलाशी के दौरान एक नक्सली का शव, एक हथियार, एक दवाइयों का बैग और सर्जिकल का सामान मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed