फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   security forces killed a naxalite in an encounter in chhattisgarh bijapur

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया, विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद, सर्चिंग जारी

Tue, 20 Dec 2022 12:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Dec 2022 12:45 PM IST
सार

थोड़ी देर चली फायरिंग के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। वहीं से विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री भी मिली है। अभी तक मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हुई है। 

विज्ञापन
security forces killed a naxalite in an encounter in chhattisgarh bijapur
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मौके से जवानों को विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। ज्यादा जानकारी के लिए जवानों के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। मुठभेड़ मिरतुर थाना क्षेत्र में हुई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जान बचाकर भागे नक्सली, कल सुकमा में शहीद हुआ था जवान
विज्ञापन


जानकरी के मुताबिक, भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे तिमेनार और पोरोवाडा के जंगलों में घात लगवाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली सहित चार ढेर,भारी मात्रा में हथियार मिले


थोड़ी देर चली फायरिंग के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। वहीं से विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री भी मिली है। अभी तक मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हुई है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: बीजापुर में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, पुलिस सब-इंस्पेक्टर घायल

दो माह में जिले में तीसरी मुठभेड़

  • 30 नवंबर : जिले में ही सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले थे। 
  • 26 नवंबर : जिले के मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र के पोमरा जंगल में हुई मुठभेड में जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया था। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए थे। 
  • 17 अक्तूबर : बीजापुर जिले के तर्रेम क्षैत्र में हुई मुठभेड़ में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर घायल हो गया था। 
29 नवंबर को विस्फोट में घायल हुआ था जवान
बीजापुर में 20 नवंबर को IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया था। कॉन्स्टेबल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों से बचने के लिए IED प्लांट किया था। CRPF 168वीं बटालियन के जवान गलगाम गांव के जंगल में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। घेराबंदी के दौरान कॉन्स्टेबल दीपक पासवान प्रेशर IED की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed