फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Security forces got success three Naxalites including one with a reward of two lakhs arrested IED recovered in

सुकमा: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, दो लाख के इनामी सहित छह नक्सली गिरफ्तार, IED बरामद

Sun, 03 Aug 2025 03:32 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Aug 2025 03:32 AM IST
सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो लाख रुपये के इनामी पोडियाम नंदा (40), हेमला जोगा (28) और हेमला गंगा (45) को शुक्रवार को सुकमा जिले में गिरफ्तार किया गया उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
Security forces got success three Naxalites including one with a reward of two lakhs arrested IED recovered in
पुलिस की गिरफ्त में नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों से छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो लाख रुपये के इनामी पोडियाम नंदा (40), हेमला जोगा (28) और हेमला गंगा (45) को शुक्रवार को सुकमा जिले में गिरफ्तार किया गया उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


नंदा प्रतिबंधित माओवादी संगठन की केरलपाल एरिया कमेटी के तहत मिलिशिया कमांडर के रूप में सक्रिय था, जबकि अन्य दो उसके सदस्य थे। इनके पास से तीन-तीन किलोग्राम वजन के दो टिफिन बम, तीन डेटोनेटर, दो जिलेटिन छड़ें, बरामद की गईं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 159वीं बटालियन के नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सभी को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर जिले में भी तीन माओवादियों को शनिवार को पेद्दाकोरमा और बोदला-पुसनार गांवों के बीच जंगल से गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान सुक्की हेमला (50), सोमा उइका (35) और कल्लू हपका (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed