छत्तीसगढ़: नक्सली विरोधी अभियान 'संगम' में नक्सलियों के सात शिविर सुरक्षा बलों ने किए ध्वस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन संगम के तहत पिछले तीन दिनों में अबूझमाड़ क्षेत्र में सात से अधिक नक्सल ठिकाने ध्वस्त किए गए। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नक्सली भारी मात्रा में डेरा डाले हुए थे। उनके पास से सामान, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।
Under Operation Sangam, over seven Naxal hideouts demolished in the Abujhmad area, in the last three days. Huge quantities of camping materials, arms and ammunition recovered: Bastar IG P Sundarraj #Chhattisgarh pic.twitter.com/1Amq2kn7Xz
— ANI (@ANI) February 25, 2021विज्ञापन
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बृहस्पतिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर तथा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सरहदी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से ऑपरेशन संगम चलाया गया।
क्षेत्र में अभियान के दौरान अलग-अलग जगहों पर पुलिस और नक्सलियों बीच गोलीबारी हुई तथा सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के सात शिविरों को ध्वस्त कर दिया। सुंदरराज ने बताया कि अभियान के दौरान डीआरजी के एक जवान की मृत्यु हुई है तथा एक अन्य जवान घायल हुआ है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को नारायणपुर और कांकेर जिले से डीआरजी, एसटीएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।
सुंदरराज ने बताया कि नक्सल विरोधी इस अभियान का नाम "ऑपरेशन संगम" दिया गया था। अभियान में सुरक्षा बलों के 700 जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 के बाद पहली बार है कि सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सली प्रभाव वाले अबूझमाड़ क्षेत्र में अभियान चलाया है।