{"_id":"5f5ea03cc1f30b28a9242f12","slug":"security-forces-arrested-nine-naxalites-in-dantewada-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 9 नक्सली गिरफ्तार, बैनर, पोस्टर, विस्फोटक समेत अन्य सामग्रियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 9 नक्सली गिरफ्तार, बैनर, पोस्टर, विस्फोटक समेत अन्य सामग्रियां बरामद
Mon, 14 Sep 2020 04:13 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Sep 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के जिले में पुलिस ने मैलवाड़ा और मोखपाल के जंगलों से नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बैनर, पोस्टर, विस्फोटक सहित अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत घेराबंदी कर इन सभी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
ये नक्सली संगठनों से भी जुड़े होने के साथ ही उसका प्रचार भी करते हैं। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में नंदा कयासी (28) , बड़ी वनजाम (22), नंदा पोडियामी (40), पज्जा वंजाम (23), सन्ना माण्डवी (23), गुड्डी मुचाकी (21), हुंगा हेमला (24), नागा हेमला (25), पाला राम (24) का नाम शामिल है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि इन नक्सलियों को माओवादियों का प्रचार करने लिए उनके पोस्टर और बैनर लगाने का काम दिया जाता था। इसके अलावा वे कुआकोंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों की आवाजाही की सूचना अपने आकाओं को देते थे। अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन