यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रायपुर-बिलासपुर से होकर चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, कुछ के रुट में बदलाव
हाल ही में आप रेलवे से सफर करने की सोच रहे हैं। ट्रेन से कही जाने की योजना बनाई है तो यह खबर आपके लिए महत्वूपर्ण है। ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई ट्रेने निरस्त कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में आप रेलवे से सफर करने की सोच रहे हैं। ट्रेन से कही जाने की योजना बनाई है तो यह खबर आपके लिए महत्वूपर्ण है। ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई ट्रेने निरस्त कर दी गई है।
रेलवे प्रशासन अधोसंरचना विकास के लिए ब्रिज का निर्माण कर रही है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़ लखोली रेलवे स्टेशन के बीच ब्रिज का कार्य किया जाएगा। इस कारण इस रूट में कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 1 मई को यह निर्माण कार्य किया जाएगा। इस वजह से कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
ये ट्रेनें रद्द
- 1 मई को 08527/ 08528 रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 1 मई को रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर-जूनागढ़ स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 2 मई को जूनागढ़ से चलने वाली 08276 जूनागढ़-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी।
इस ट्रेन के रुट में बदलाव
- 30 अप्रैल को तिरुपति से चलने वाली 17482 तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस रायपुर- टिटलागढ़ से परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-सम्बलपुर-ईब-बिलासपुर होकर चलेगी।