{"_id":"64943ee9110d574cde082d84","slug":"secr-news-memu-trains-will-run-on-this-route-from-tomorrow-see-schedule-here-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"SECR News: छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्री ध्यान दें, कल से इस रुट से दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SECR News: छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्री ध्यान दें, कल से इस रुट से दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल
Thu, 22 Jun 2023 06:00 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 22 Jun 2023 06:00 PM IST
सार
रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल और रायपुर-कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों को बहाल किया गया। इस रूट से चलने वाले यात्रियों को अपने सफर को लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल और रायपुर-कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों को बहाल किया गया। इस रूट से चलने वाले यात्रियों को अपने सफर को लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इन ट्रेनों के लिए समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
यात्रियों की मांग और उनकी सुविधा के लिए रेलवे मेमू ट्रेन को फिर से शुरू कर रही है। सभी ट्रेनों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस कड़ी में 08734/08733 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल और 08746/08745 रायपुर-कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। बता दें कि दोनों गाड़ियो को गेवरा रोड तक बढ़ाया गया है। गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल 23 जून से और गाड़ी संख्या 08733 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 23 जून से चलेगी। गाड़ी संख्या 08746 रायपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल 23 जून से गाड़ी संख्या 08745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 24 जून से चलेगी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर से 9.35 बजे रवाना होगी। कोरबा 11: 35 या 11: 40 बजे, और गेवरा रोड 12 बजे पहुचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल गेवरा रोड 1:10 बजे रवाना होकर कोरबा 1: 30 या 13: 35 बजे बिलासपुर 3:40 बजे पहुचेगी। गाड़ी संख्या 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर से 1: 50 बजे रवाना होकर बिलासपुर से 6:10 बजे कोरबा 7: 10 बजे, गेवरा रोड 7: 30 बजे पहुंचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 08745 गेवरा रोड -रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल गेवरा रोड 6: 30 बजे रवाना होकर कोरबा 6:50 बजे बिलासपुर 9 बजे रायपुर 11:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन