फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   second wife burnt her husband alive to grab the property, this is how the crime was committed in Raipur

पति के लिए आफत बनीं दो पत्नियां: दूसरी पत्नी ने प्रॉपर्टी हड़पने पति को जिंदा जलाया, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Sun, 26 Jan 2025 02:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 26 Jan 2025 02:47 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति की दो पत्नियां है और दोनों ही उस व्यक्ति के लिए आफत बन गई हैं। एक पत्नी ने अपने पति की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है। पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
second wife burnt her husband alive to grab the property, this is how the crime was committed in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यक्ति की दोनों पत्नियां अलग-अलग घर पर रहती हैं। पति का नाम शिव कुमार उसकी पहली पत्नी रुक्मणी बंजारे और दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी है। पति के पहली पत्नी के पास जाने से नाराज दूसरी पत्नी ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है। महिला ने पति के सोने के बाद घर पर सिलेंडर चालू कर दिया। फिर माचिस मार कर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। वहीं उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उरला के हीरा नगर निवासी शिव कुमार बंजारे की दो पत्नी है। शिवकुमार का अक्सर दूसरी पत्नी के साथ विवाद होते रहता था। दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी पैसे और उसके पहली पत्नी के पास जाने से माना करती थी। एक दिन ऐसे ही हुआ कि मना करने के बाद भी शिवकुमार पहली पत्नी के पास गया हुआ था। इससे दूसरी नाराज थी। जब शिवकुमार वहां से रात को वापस दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी के पास आया तब, नाराज सूरज बाई उसके पति से विवाद करने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान विवाद बढ़ते गया और सूरज बाई अपने पति से पैसों की मांग करने लगी। इसके अलावा दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर फिर विवाद हुआ। शिव कुमार खाना खाकर रात में सो गया। रात करीब साढ़े 11 बजे सूरज बाई घर के सिलेंडर का वॉल्व खोल दी, जिससे गैस पूरी तरह घर पर भर गई। फिर उसने बाहर से माचिस मार कर घर पर आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग भड़कते ही शिवकुमार आग की चपेट में आ गया। जिससे बुरी तरह झुलस गया। आग लगने की भनक लगने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने कड़ी मशक्कत की। वहीं शिव कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी सूरज बाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed