{"_id":"66a123c90fe721aa3c0cd5fd","slug":"secl-employee-dies-due-to-truck-collision-in-raigarh-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एसईसीएल कर्मचारी को मारी टक्कर, घटनास्थल पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एसईसीएल कर्मचारी को मारी टक्कर, घटनास्थल पर हुई मौत
Wed, 24 Jul 2024 10:25 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:25 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एसईसीएल कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी मुरित राम बरेठ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मचारी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छाल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एसईसीएल कर्मचारी मुरित राम बरेठ (35) की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना बुधवार शाम इंडियन गैस एजेंसी के सामने की बताई जा रही है। मुरित राम बरेठ गोढ़ी कोरबा हाल मुकाम बोजिया का रहने वाला था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एसईसीएल कर्मचारी मुरित राम बीते कुछ महीनों से बोजिया में किराये के मकान में रहकर एसईसीएल में काम कर रहा था। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई। इस मार्ग में भारी वाहनों के चलते आये दिन छोटी मोटी घटनाओं के बाद आज सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो जाने के बाद गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एसईसीएल कर्मचारी को ट्रक से कुचलने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। इसके बाद वह स्वयं ट्रक सहित थाना पहुंचकर अपने आपको पुलिस के हवाले कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल छाल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन