फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   SDM had exploited the teenager maid

घर में काम करने वाली नाबालिग से गंदा खेल खेलता था एसडीएम

Thu, 18 Jun 2015 04:57 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
SDM had exploited the teenager maid

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जहां घर में काम करने वाली कम उम्र लड़की का एक एसडीएम यौन शोषण करता रहा। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी एसडीएम ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने भी किशोरी पर जुल्म ढहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं जुटा सकी। मामले में किशोरी ने एसडीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का है। जहां एक 16 साल की किशोरी ने क्षेत्र के एसडीएम पर शोषण का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीवी के पीछे घर में रुकने का बनाता था दबाव

SDM had exploited the teenager maid

किशोरी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार रायगढ़ एसपी संजीव शुक्ला ने बताया कि एसडीएम और खर्सिया के ज्वाइंट कलेक्टर एके घिरतारे ने पिछले महीने उस समय उसका शोषण किया जब वह उनके यहां काम करती थी। हालांकि एसडीएम ने सभी आरोपों से इंकार किया है।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच एसडीओपी पूजा अग्रवाल को सौंपी गई है जो जांच पूरी कर जल्द अपनी रिपोर्ट सौंप देंगी।

शिकायत के अनुसार किशोरी जब एसडीएम के यहां काम करती थी तो तब वह नाजायज तरीके से कई बार उसे छूते थे। आरोपी एसडीएम ने जब उनकी पत्‍नी घर पर नहीं होती तब कई बार किशोरी पर अकेले रात में वहां रुकने का भी दबाव बनाया।

वहीं इसकी जानकारी मिलने पर किशोरी के माता पिता ने उसे अधिकारी के यहां काम पर जाने से रोक दिया। लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम ने लड़की के खिलाफ थाने में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

गलती पकड़े जाने पर किशोरी पर कराया झूठा मुकदमा

SDM had exploited the teenager maid

किशोरी ने बताया कि एसडीएम की झूठी शिकायत पर खरसिया थाना पुलिस ने भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। जब उन्हें उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला तब उन्होंने उसे छोड़ा।

इसके बाद एसडीएम ने किशोरी के परिवार वालों को मामले में कहीं भी मुंह न खोलने या किसी के सामने जिक्र न करने की धमकी दी। इसके बाद एसडीएम के जुल्मों को सहते हुए भी पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी शुक्ला और रायगढ़ के कलेक्टर नीलेश केश्रीसागर से की।

जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने उसे आश्‍वासन दिया कि अगर मामले में एसडीएम आरोपी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर जब इस संबंध में एसडीएम से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed