फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   school timings Change in Raipur on due to extreme heat; District Education Officer issued order, new timetable

रायपुर में भीषण गर्मी पड़ने पर स्कूली समय में बदलाव; जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश,जानें नया समय सारिणी

Wed, 03 Apr 2024 03:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Apr 2024 03:58 PM IST
सार

भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से शासकीय और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर जिले के सभी शासकीय, प्राइवेट स्कूलों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है।

विज्ञापन
school timings Change in Raipur on due to extreme heat; District Education Officer issued order, new timetable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से शासकीय और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर जिले के सभी शासकीय, प्राइवेट स्कूलों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में तेज गर्मी को देखते हुए रायपुर जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूली शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थान समय में बदलाव किया गया है। यह आदेश एक अप्रैल से ही प्रभावीशील होगा। राजधानी रायपुर में इन दिनों तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही है। भीषण गर्मी पद रही है। इसे देखते हुए रायपुर जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शालाएं और हाई-हायर सेकेंडरी सोमवार से शनिवार तक सुबह सात से 11 बजे तक संचालित की जाएगी। ऐसे चलाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं साथ साढ़े सात से साढ़े 11 बजे तक और हाई-हायर सेकेंडरी शालाएं साढ़े 11 से साढ़े चार बजे तक संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed