फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sarva Adivasi Samaj took out protest rally on occasion of World Tribal Day in Kanker

विश्व आदिवासी दिवस : कांकेर में सर्व आदिवासी समाज ने निकाली आक्रोश रैली, कहा- 'हमारे साथ हो रहा अत्याचार'

Wed, 09 Aug 2023 06:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 09 Aug 2023 06:12 PM IST
सार

कांकेर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज ने आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने कहा कि देश के लगभग सभी आदिवासी समुदाय के लोग इस दिवस को आक्रोश रैली के रूप में मनाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Sarva Adivasi Samaj took out protest rally on occasion of World Tribal Day in Kanker
सर्व आदिवासी समाज ने निकाली आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश में आज विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम किये जा रहे हैं। वहीं, कांकेर में आज आदिवासी समाज का अलग ही रूप देखने मिला। यहां सर्व आदिवासी समाज ने त्योहार मनाने की जगह आक्रोश रैली निकाली।

विज्ञापन


सर्व आदिवासी समाज ने कांकेर के गोंडवाना भवन से कांकेर मेला भाठा ग्राउंड तक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में कई गांवों के हजारों आदिवासी शामिल हुए। सर्व आदिवासी समाज के नेताओ ने कहा कि मणिपुर में आदिवासियों के साथ हो रही हिंसा, अमानवीय कृत्य, महिलाओं के साथ घोर आपत्तिजनक दुर्व्यवहार को रोकने व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर राज्य में शांति बहाली कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विश्व आदिवासी दिवस को जन आक्रोश रैली के रुप में मनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के लगभग सभी आदिवासी समुदाय के लोग इस दिवस को आक्रोश रैली के रूप में मनाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सर्व आदिवासी नेताओं ने कहा कि वे राष्ट्रपति तक इन गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ ध्यान आकर्षित करने के लिए रैली निकाल रहे हैं। देश में आदिवासियों के साथ शोषण, अत्याचार, मानवीय हिंसा, सामूहिक बलात्कार आदि मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं जैसे कई गंभीर मुद्दे सभी राज्यों में गूंज रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed