{"_id":"6852d2879127ca4ce50cd4c6","slug":"sankalp-se-siddhi-program-organized-in-fafadih-mandal-everyone-was-sworn-in-to-serve-nation-in-raipur-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: फाफाडीह मंडल में 'संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम का आयोजन, सभी को दिलाई गई राष्ट्रसेवा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: फाफाडीह मंडल में 'संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम का आयोजन, सभी को दिलाई गई राष्ट्रसेवा की शपथ
Wed, 18 Jun 2025 08:21 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 18 Jun 2025 08:21 PM IST
सार
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा रहे, जिन्होंने मोदी सरकार की 11 वर्षों की विकासात्मक, जनकल्याणकारी और राष्ट्रहितकारी उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनसमूह को राष्ट्रसेवा की सामूहिक शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
फाफाडीह मंडल में 'संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की यात्रा को चिह्नित करने के लिए भाजपा फाफाडीह मंडल की ओर से 'संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम का आयोजन रायपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा रहे, जिन्होंने मोदी सरकार की 11 वर्षों की विकासात्मक, जनकल्याणकारी और राष्ट्रहितकारी उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनसमूह को राष्ट्रसेवा की सामूहिक शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से एमआईसी सदस्य महेंद्र खोडियार, पार्षद खगपति, पार्षद कृतिका जैन, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गंडेचा, तुषार चौपड़ा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
विधायक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, स्वच्छता, तकनीकी नवाचार और वैश्विक सम्मान के नए आयाम गढ़े हैं। और ‘संकल्प से सिद्धि’ की ओर कदम बढ़ाया है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना था, बल्कि नागरिकों में राष्ट्रसेवा और सकारात्मक परिवर्तन के प्रति संकल्पबद्ध भावना को भी जागृत करना रहा।