फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   RSU ViceChancellor appointment: CG congress protest against Governor Anusuiya

RSU कुलपति नियुक्ति: जाते-जाते छत्तीसगढ़ कांग्रेस को फिर 'दर्द' दे गईं राज्यपाल अनुसुईया उइके, विरोध शुरू

Wed, 22 Feb 2023 06:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 06:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल रह चुकीं अनुसुईया उइके अपने कार्यकाल से ही विवादों में रही हैं, जो अब जाते-जाते भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस को फिर गहरा दर्द दे गईं। शुरू से ही उनके फैसले पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सवाल उठाती रही है।

विज्ञापन
RSU ViceChancellor appointment: CG congress protest against Governor Anusuiya
प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला, राज्यपाल अनुसुईया उइके, कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल रह चुकीं अनुसुईया उइके अपने कार्यकाल से ही विवादों में रही हैं, जो अब जाते-जाते भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस को फिर गहरा दर्द दे गईं। शुरू से ही उनके फैसले पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सवाल उठाती रही है। अब फिर उन्हें सवाल करने का मौका मिल गया है। दरअसल, मामला राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय कुलपति की नियुक्ति का है। यहां पर जाते-जाते वक्त मंगलवार को ही राज्यपाल ने  प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला को कुलपति नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति को लेकर स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा गरमाया हुआ है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कुलपति की नियुक्ति का विरोध करना शुरू कर दिया है। राज्यपाल अनुसुईया पर संघ का एजेंडा चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले में कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यपाल उइके ने जाते-जाते छत्तीसगढ़ को छला है। 
विज्ञापन


सुशील आनंद ने उठाए सवाल
सुशील आनंद ने कहा कि कुलपति की नियुक्ति में स्थानीय प्रतिभाओं को मौका नहीं दिया गया है। भाजपा ऐसी नियुक्तियों को प्रश्रय देती रही है। रविवि में यूपी के अयोध्या जिले के निवासी प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला को कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने बैक डेट पर नियुक्ति का आदेश जारी किया है। इससे छत्तीसगढ़िया विरोधी चेहरा सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय से आए
राज्यपाल ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के डिपार्टमेन्ट ऑफ फिजिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला को रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। बता दें कि रविशंकर विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति डॉ. केशरीलाल वर्मा के 1 अप्रैल 2023 को पूर्ण हो रहे कार्यकाल के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। कुलपति की नियुक्ति में राजभवन की ओर से बैक डेट यानी 14 फरवरी 2023 को आदेश जारी किया गया है। 


पहले भी कुलपति नियुक्ति में विवाद
इसके पहले भी राजधानी के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल पर निशाना साधा था। कांग्रेस के चौतरफा विरोध के बाद में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति खत्म कर दूसरे कुलपति की नियुक्ति की गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed